May 21, 2026
WhatsApp Image 2026-03-15 at 13.02.33

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2026। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ी हुई किमतों एवं मंहगाई के खिलाफ देश भर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है एवं इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ में रविवार को क्षेत्र के कांग्रेसियों ने अपना गुस्सा जताया। रविवार के अवकाश के दिन उपखण्ड़ अधिकारी कार्यालय के समक्ष कांग्रेसी कार्यकर्ता पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में एकत्र हुए एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान गोदारा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर सरकार का विरोध करने का आह्वान किया। इस दौरान नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता अंजू पारख, रमेश बासनीवाल, रमेश प्रजापत रिद्धकरण, कन्हैयालाल सोमानी, संजय करनानी, मनोज पारख, सुमन सोमानी, राधा देवी, कमला देवी, मंजू देवी, विमला देवी, रामी देवी, मनोज सुथार, हरी जोशी, इब्राहिम तवंर रतनलाल सिंधी, विजयराज सेवग, राजू माली, अभिषेक चौधरी, प्रहलाद सुनार, बालचंद प्रजापत, यूसुफ़ चुनगर, ललित सारस्वत, सूर्यपकाश गुरावा, ओमप्रकाश जाखड़, राजेश मंडा, अयूब खान दमामी, रामकिशन गोदारा, चन्दन कठौतिया, तेजपाल सारण, राजू सारण, रामप्रताप गोदारा, रमन गोदारा, मोहनलाल गोदारा, राजेश मीणा, रामकिशन गावड़िया, जयप्रकाश गोदारा, बजरंग वाल्मीकि, इकराज खान, मनीष सायच, जाफर हुसैन, नंदलाल बासनीवाल, नंदू सिद्ध, प्रशांत बासनीवाल, चंपालाल रेगर, हुलास रैगर, श्रीचंद रैगर, भवानी प्रजापत, मांगीलाल काजी, अकबर लुहार, लिच्छू लुहार, राकेश सिद्ध, मनोज सोमानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोदी का पुतला दहन करने से पहले पुतले के मूंह पर मोदी का फोटो चिपका कर कालिख भी लगाई गई एवं मंहगाई के विरोध में अपना गुस्सा जताया गया।