May 20, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2023। सीएम के बीकानेर दौरे की तैयारियों में श्रीडूंगरगढ़ के कांग्रेसी भी जुट गए है। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने बताया कि सीएम का स्वागत करने अनेक कार्यकर्ता पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में बीकानेर पहुंचेगे। गोदारा भी आज कृषि मंत्री के लालचंद कटारिया के साथ बीकानेर सर्किट हाऊस पहुंचे। यहां सीएम के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। प्रधान प्रतिनिधि बीकानेर में ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी, आपदा एवं प्रबंधन मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, कैबिनेट मंत्री रामेश्वरलाल डूडी, राज्य मंत्री लक्ष्मण कड़वासरा व पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, मदनगोपाल मेघवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की अनेक समस्याओं से संबंधित मंत्रियों को अवगत करवाया। मंत्रियों ने भी शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया। इससे पूर्व कृषि मंत्री लालचंद कटारिया बीकानेर जाते समय श्रीडूंगरगढ़ में पूर्व विधायक के घर रूके व केसराराम व भगवानाराम गोदारा ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान विमल भाटी, राजेश मंडा सहित कई कांग्रेसी उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी जुड़े सीएम के स्वागत की तैयारियों में, सर्किट हाउस में हुई चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि मंत्री का पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के घर किया स्वागत सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा ने ऊर्जा मंत्री के सामने उठाई क्षेत्र की समस्याएं, मिला समाधान का आश्वासन।