May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-09-11 at 22.28.13

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ में विधानसभा चुनावों की रंगत अब गहराने लगी है। यहां भाजपा नेता रविवार को परिवर्तन संकल्प यात्रा के कार्यकम में दमखम दिखाने के बाद अब मंथन के दौर में है वहीं क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने जयपुर में जाकर डेरा डाल लिया है। जयुपर में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में स्थित वाररूम में सोमवार को विधानसभा चुनावों की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई जो कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने ली। दूसरी ओर गोविंदराम मेघवाल की अध्यक्षता में कैम्पनिंग कमेटी की बैठक भी हुई। जयपुर में कांग्रेस टिकटार्थी अपने अपने बायोडाटा के साथ अपने दावे की मजबूती भी अपने नेताओं से मिल कर बता और जता रहें है।

जयपुर में जाकर जमें कांग्रेसी दावेदार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा, विमल भाटी, मूलाराम थोरी, जहां एक साथ कांग्रेस नेताओं से मिल रहे है। अन्य दावेदार हरिराम बाना जहां युवा कांग्रेस के माध्यम से अपनी दावेदारी मजबूत दिखा रहे है वहीं इमिलाल गोदारा, सुरजाराम भूंवाल भी सोमवार को जयपुर में दिखे। युवा दावेदारी के रूप में सामने आए रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ भी लगातार सक्रिय है। जाखड़ ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से भी मुलाकात की है। जाखड़ ने पायलट को अपना बायोडाटा देते हुए कांग्रेस पार्टी का मजबूत आधार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बताया। कांग्रेस की दावेदारी के लिए समय पूर्व सेवानिवृति लेने वाले मास्टर प्रभूराम बाना ने भी आज जयुपर में सीडब्लयूसी मेम्बर एवं जिला प्रभारी हरिश चौधरी से मुलाकात की है। वहीं कांग्रेसी प्रत्याशी मूलाराम भादू ने टोंक पहुंच कर प्रियंका गांधी की सभा में भाग लिया एवं कई प्रदेश नेताओं से मुलाकात की। भादू भी जयपुर में ही डटे हुए है एवं लगातार सम्पर्क कर रहे है।

भाजपाई मंथन के साथ जातरूओं की सेवा में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा की सभा के बाद क्षेत्र के भाजपा नेता अपनी अपनी रणनीति के अनुसार प्रदेश नेतृत्व तक अपना चेहरा बतौर प्रत्याशी पहुंचाने के लिए मंथन के दौर में आ गए है। साथ ही यहां के भाजपा नेता सोमवार से शुरू हुई क्षेत्र के पैदल यात्री संघों की रवानगी में सक्रिय है। इन संघों के माध्यम से रामदेवरा के लिए क्षेत्र से रवाना होने वाले हजारों जातरूओं की सेवा में भाजपाई जुटे हुए नजर आए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सचिन पायलट से मिले हेतराम जाखड़, जताई श्रीडूंगरगढ़ से दावेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मास्टर प्रभूराम बाना मिले हरीश चोधरी से, बताई अपनी मजबूती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मूलाराम भादू पहंचें टोंक, लिया सभा में भाग।