May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रेल 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में काेराेना का लगातार प्रसार हाे रहा है एवं अब स्थिति चिंतनीय हाे गई है। मंगलवार काे जिला स्तर पर जारी हुई सैम्पलाें की पहली रिपाेर्ट में जिले भर में 425 नए संक्रमित सामने आए है। इनमें से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 4 जनें भी शामिल है। श्रीडूंगरगढ़ के इन चाराें जनाें ने ही बीकानेर में सैम्पल दिए थे एवं बीकानेर सैम्पल देने वालाें में तीन जनें गांव इंदपालसर हिरावतान में एवं एक जना गांव बाडेला निवासी है जाे कि संक्रमित रिपाेर्ट हुए है। चिकित्सा विभाग इन चारों को होम आइसोलेट करने में जुट गया है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक्टिव कोरोना केस की संख्या 400 से अधिक है।