






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसम्बर 2020। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर का आर्थिक सहयोग शामिल होगा और इसके लिए क्षेत्र में जनअभियान की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। श्रीराम मंदिर निधि समर्पण जनअभियान 14 जनवरी से प्रारम्भ होगा 26 फरवरी तक पूरे देश मे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ न्यास द्वारा ये अभियान चलाया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ में इस बाबत आदर्श विद्या मंदिर में खंड के संघचालक आशाराम पारीक की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभाग प्रचारक प्रशांत कुमार ने बताया कि न्यास द्वारा श्रीराम मंदिर निधि समपर्ण जनअभियान चलाया जाएगा व इस अभियान में पूरे देश के प्रत्येक गांव के हर घर से सम्पर्क करके मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग लिया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ स्तर पर इस जनअभियान की बागडोर संचालन समिति के पालक कार्यकर्ता भैराराम डूडी के हाथों में सौंपी गई है। डूडी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ खंड स्तर पर संचालन समिति कि बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जगदीश स्वामी को समिति का अध्यक्ष, खींवराज स्वामी को सह प्रमुख, अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष, कपिला स्वामी को प्रचार प्रमुख तथा अनिल आर्य को सहयोगी नियुक्त किया गया है। समिति के सदस्य विनोद वर्मा, गौरीशंकर, कैलाश पालीवाल, भवानी उपाध्याय, राम कुमार, मूलचंद, श्रीभगवान, दया शंकर, अनिल कुमार, लिछु नाथ, रणजीत को शामिल किया गया है। बैठक में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्रीडूंगरगढ़ के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।



