






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2025। शेरूणा थाने में सोमवार को थानाधिकारी पवन कुमार की अध्यक्षता में साईबर शील्ड व सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थानाधिकारी पवन कुमार ने बैठक में शामिल सभी सदस्यों को निजी जानकारी सोशल मीडिया पर कम से कम साझा करने, अनजान लिंक्स पर क्लिक नहीं करने व सोशल मीडिया का नियंत्रित उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने साईबर अपराध के विभिन्न प्रकार एवं अपराधियों की कार्यशैली के बारे में विस्तार से बताया व इससे सुरक्षा के अनेक टिप्स भी साझा किए। उन्होंने सभी को अपने घरों में इंटरनेट का कुशलता से उपयोग करने के प्रति युवाओं को जागरूक करने की अपील की। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने का आवश्यक रूप से प्रयोग करने की बात कही व सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद करने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में सीएलजी सदस्यों, मोहल्ला शांति समिति सदस्यों, ग्राम रक्षकों व पुलिस मित्र युवाओं के साथ थाने का स्टाफ भी शामिल हुआ। बैठक के बाद पुलिस ने एनएच 11 के इलाकें में थाने से गुजरने वाले ऊंट गाड़ो व अन्य वाहनों पर रिफलेक्टर भी लगाए।





