May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2021। क्षेत्र में कोरोना का घातक रूप नजर आने लगा है जिससे अब नागरिक सहमने लगे है। 5 मई को कस्बे के राठी परिवार से कोरोना ने 42 वर्षीय वर्षा राठी को छीन लिया अब वर्षा की ही सास 80 वर्षीय सीतादेवी राठी को भी कोरोना ने निगल लिया है। सीतादेवी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें बीकानेर भर्ती किया गया था। शुक्रवार को उनका निधन हो गया। आज सुबह कोविड प्रोटोकॉल से उनका अंतिम संस्कार किया गया है। राठी परिवार घर में दो मृत्यु का दुःख उठाते हुए श्रीडूंगरगढ़ वासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रहें है। सीतादेवी के पुत्र विनोद कुमार ने कहा कि नागरिक हरगिज़ लापरवाही नहीं बरतें और कोरोना के खतरे को समझते हुए गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने कहा कि संक्रमण की चपेट में आने के बाद तुरंत इलाज लेवें।