May 20, 2026
IMG-20210103-WA0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2022। जिले में आज कोरोना की पहली सूची में 306 संक्रमित सामने आए है तथा मंगलवार को 307 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए थे। श्रीडूंगरगढ़ के लिए मंगलवार मंगल रहा और कोई नया संक्रमित सामने नहीं आया तथा आज की पहली लिस्ट में भी क्षेत्र के लिए राहत की बात है कि यहां आज भी कोई पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं हुआ है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ से 64 सैंपल भेंजे गए जिनकी जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है तथा मंगलवार के सैंपल की रिपोर्ट भी पेंडिग है। बता देवें आज शाम तक श्रीडूंगरगढ़ के सैंपल की रिपोर्ट आने की संभावना है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें आज की खबर से आज ही।