August 29, 2026
times logo

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 7 अप्रैल 2020। बीकानेर में लगातार स्थिति चिंतनीय बनी हुई है और आज 3 नए पॉजिटिव रोगी मिले है। राजस्थान के बीकानेर संभाग मुख्यालय पर कोरोना वायरस से पीडि़तों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार बाद दोपहर आयी रिपोर्ट में अब कोरोना वायरस से 3 पॉजिटिव आए हैं। सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आज आयी रिपोर्ट में कुल 83 में तीन पॉजिटिव आए हैं जबकि 79 नेगेटिव रिपोर्ट आयी है। कुल मिलाकर अब बीकानेर में 14 पॉजिटिव हो गए हैं जिसमें से एक महिला की मृत्यु हो गयी है जिसकी रिपोर्ट मृत्यु के बाद कोरोना पॉजिटिव आयी थी।