






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में आज कोरोना का विस्फोट हुआ है। ब्लॉक सीएमएचओ सन्तोष आर्य ने बताया कि शुक्रवार 54 सेंपल में 15 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। वार्ड 14 में 65 व 39 वर्षीय पुरूष, 25 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय पुरूष, वार्ड 29 में 22 वर्षीय पुरूष, वार्ड 16 में 60 वर्षीय पुरूष, वार्ड 27 में 48 वर्षीय पुरूष, वार्ड 17 में 21 वर्षीय महिला, वार्ड 20 में 42 वर्षीय पुरुष, वार्ड 4 में 38 वर्षीय पुरुष, वार्ड 21 में 27 वर्षीय महिला, वार्ड 28 में 35 वर्षीय महिला, वार्ड 13 में 60 वर्षीय पुरुष, वार्ड 4 में 25 वर्षीय पुरुष, एक एक्सिस बैंक में 26 वर्षीय पुरुष, भैरुंजी मंदिर के पास 35 वर्षीय पुरुष, गांव धीरदेसर चौटियाँ में 38 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। शनिवार को करीब 70 सेंपल लिए गए जिनमें 17 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। वार्ड 7 में 28 वर्षीय पुरुष, वार्ड 13 में 65 वर्षीय महिला, वार्ड 27 में 50 वर्षीय पुरूष, वार्ड 3 में 54 वर्षीय पुरूष, वार्ड 9 में 70 वर्षीय महिला, वार्ड 20 में 45 वर्षीय महिला व 20 वर्षीय युवती, वार्ड 9 में 48 वर्षीय महिला, वार्ड 29 में 41 व 15 वर्षीय महिला, वार्ड 26 में 36 वर्षीय पुरूष इसके अलावा गांव राजेडु में 22 वर्षीय युवती और श्रीडूंगरगढ़ तहसील कार्यालय में 38 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है।



