May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कोरोना की दूसरी लहर में आज 35 वर्षीय युवक ने अपने प्राण खो दिए है। गांव बिग्गा निवासी 35 वर्षीय पुखराज पुत्र सुमेरमल व्यास कोरोना की जंग हार गया और आज पीबीएम बीकानेर में उसकी जीवन लीला समाप्त हो गई। बता देवें व्यास परिवार ने कोरोना का कहर देखा है क्योंकि करीब 4 माह पहले कोरोना ने ही युवक के पिता के प्राण छीने लिए थे अब बेटा भी कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप का शिकार हो गया। बता देवें शुक्रवार को भी गांव हेमासर में कोरोना से एक मौत हुई है व आज शनिवार को दूसरी मौत हो गई है। ब्लाॅक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि क्षेत्र के नागरिक सावधान हो जाएं और लापरवाही नहीं बरते। आर्य ने कहा कि सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और कोरोना गाइड लाइन का पालन करें।