






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2020। बीकानेर जिले में कोरोना के आज 121पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। अभी जारी 15 की पॉजिटिव रिपोर्ट में एक गुसाईंसर बड़ा से 17 वर्षीय एक युवती पॉजिटिव रिपोर्ट हुई है। श्रीडूंगरगढ में कोरोना ग्रामीण क्षेत्रों में धीरे धीरे अपने पैर पसार रहा है। श्रीडूंगरगढ में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 101 पर पहुंच गया है तथा गांव गुसाईंसर बड़ा का ये दूसरा पॉजिटिव रिपोर्ट आई है इससे पूर्व में इसी गांव से एक पॉजिटिव आया था। इसके साथ ही आज नाेखा, कोलायत, खाजूवाला में भी कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुए है।



