May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 8 सितबंर 2020। आज बीकानेर में कोरोना के रिकॉर्ड 170 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। वहीं कस्बे में एक साथ 5 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। आज आए पॉजिटिव में वार्ड 18 बिग्गाबास में 38 वर्षीय पुरूष, वार्ड 8 से मोमासर बास से 30 वर्षीय पुरूष, वार्ड 6 से 34 वर्षीय महिला व एक 10 वर्षीय बालिका, एक मोमासर बास से वार्ड 5 से 30 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। बता देवें श्रीडूंगरगढ में लगातार कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हो रहे है परन्तु नागरिकों में सैंपल देने की जागरूकता ही नहीं आ रही है। यहां प्रत्येक रिपोर्ट मे पॉजिटिव मिल रहें है परन्तु क्षेत्र में प्रशासनिक शिथिलता के कारण सैंपल संख्या बढ़ने की बजाया सैपंलों में गिरावट आई है।