






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित पूरे जिले में कोरोना अब पुन: अपने पांव पसार रहा है। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ में की गई एंटीजन टेस्ट में श्रीडूंगरगढ़ थाने में बंद एक चोर कोरोना संक्रमित पाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव हेमासर में ट्यूबवेल की केबल चोरी के प्रकरण में गांव मूंडसर एवं हाल हेमासर के पास एक ढाणी में रहने वाले अशोक एवं लालचंद जाट को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों को न्यायालय में पेश किया गया तो न्यायालय में इन्हें बीकानेर जेल भेजने का आदेश दिया। जेल भेजने से पहले एंटीजन कोरोना टेस्ट करवाया गया तो इनमें से लालचंद कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिसका दुबारा आरपीसीटीआर टेस्ट का सैम्पल दिया गया है।



