May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2021। बीकानेर सहित श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना संक्रमण बढ़ते हुए गांवो तक फैल रहा है। कस्बे की चिंताजनक स्थिति के बाद आज बीकानेर में 802 पॉजिटिव आने के साथ ही जांच का दायरा बढ़ाने की मांग भी उठने लगी है। आज श्रीडूंगरगढ़ में 13 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। श्रीडूंगरगढ़ में 2, गांव बिग्गा में 2, सूडसर में 1, पुष्करणा बास बिग्गा में 1, गांव रिड़ी में 2, हिरावतन में 1, गांव ऊपनी में 3, कल्याणसर नया में 1 संक्रमित सामने आया है। इन संक्रमितों में एक 7 वर्षीय बालक है व 2 60 वर्षीय बुजुर्ग है बाकी सभी 11 मरीज 18 से 35 वर्ष के बीच के युवा है। इन युवा संक्रमितों में दो 20 वर्षीय व एक 28 वर्षीय महिला शामिल है। आज बीकानेर में कोरोना चार जाने भी ली है। श्रीडूंगरगढ़ के अनेक गांवो में फैलता कोरोना चिकित्सा अधिकारियों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स लगातार नागरिकों से अपील कर रहा है कि वे बेवजह घरों से नहीं निकले व कतई लापरवाही ना बरते।