






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ से सोमवार को भेजी गई सभी जांच रिपोर्ट आ गयी है जिसमें कस्बे में 4 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से जांच सैंपल लिए गए उनमें गांव बिग्गा, बेनिसर व बाना की रिपोर्ट भी आ गयी है। गांवों के लिए राहत की बात ये है कि इन गांवों में सभी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। वहीं गांव सुरजनसर की जांच सैम्पलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है और देर रात तक आने की संभावना है।



