






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ के टेऊ गांव में कोरोना ने क्षेत्र की चौथी जिंदगी छीन ली है। टेऊ के निवासी पति पत्नी कोरोना पॉजिटिव गत 24 सितंबर को रिपोर्ट हुए थे। इन पति पत्नी में 42 वर्षीय पत्नी बिस्मिल्ला को सांस लेने में तकलीफ के चलते तबियत बिगड़ने पर 108 के माध्यम से गुरुवार को बीकानेर रेफर किया गया था। इन्हें शुगर की बीमारी भी थी। यहां कोविड सेंटर से परिजन उन्हें फोर्टिज हॉस्पिटल ले गए थे। शुक्रवार देर रात तबियत खराब होने पर पुनः पीबीएम लेकर आये जहां इलाज के दौरान बिस्मिल्ला ने आज सुबह बीकानेर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बता देवें कस्बे में एक, रिड़ी में एक, देराजसर में एक, टेऊ में एक एक करके कोरोना ने क्षेत्र चार जाने ली है।



