May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में मंगलवार को 3 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। आज जिले की पहली रिपोर्ट में पूरे जिले में एकसाथ 155 नए संक्रमित सामने आए थे और इनमे से 3 श्रीडूंगरगढ़ के है। श्रीडूंगरगढ के कालुबास में वार्ड 29 निवासी 37 वर्षीय पुरुष, वार्ड 2 निवासी 49 वर्षीय महिला और बिग्गाबास के वार्ड 12 निवासी 45 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमण से पीड़ित हो गए हैं। चिकित्साविभाग इनको कवरेन्टीन करने में जुट गया है।