






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2025। नागरिक विकास परिषद विगत 47 वर्षों से श्रीडूंगरगढ़ वासियों की सेवा में समर्पित है एवं संस्था कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार चिकित्सकीय सेवाओं के माध्यम से बिना किसी भेदभाव के मानवमात्र की सेवा में अपना पुरूषार्थ लगाया जा रहा है। यह बात कही परिषद के संरक्षक ओमप्रकाश स्वामी ने और मौका था कस्बे के राजकीय बेगराज नेत्र चिकित्सालय के ऑपरेशन थियेटर में एयर कंडीशनर लगाने का। प्रभारी चिकित्सक डॉ सुनील गोयल ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर में एसी की कमी से रोगियों को खासी दिक्कतें होती थी एवं इस कारण एसी लगवाने का आग्रह किया गया। इस पर परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता तुलसीराम चौरडिया ने दानदाता मदनलाल रोशनलाल चौरडिया को प्रेरित किया। दानदाता के सहयोग से लगाए गए इस एसी का लोकार्पण संस्था संरक्षक ओमप्रकाश स्वामी ने किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के पूर्व अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंधी मौजूद रहे। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता भंवरलाल भोजक, सत्यदीप भोजक, एडवोकेट रणवीरसिंह खीची, सत्यनारायण स्वामी, केएल जैन, अशोक कुमार करनाणी, मनोज कुमार गुंसाई, विशाल स्वामी, रमेश प्रजापत, विमल कुमार नाई, ओमप्रकाश प्रजापत, सत्यनारायण शर्मा, चैनरूप सेवग, शुभकरण पारीक आदि मौजूद रहे। डॉ सुनील गोयल ने आभार जताते हुए चिकित्सालय द्वारा दी जा रही रोगी सेवाओं के बारे में जानकारी दी।





