






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाने में सोमवार शाम को एक शर्मनाक वारदात का मामला दर्ज हुआ है जिसमें एक विवाहिता ने अपने ही परिवार में दूर के चचेरे भाई सहित परिजनों के खिलाफ अपहरण करने, दुष्कर्म करने, झुठे बयान दिलवाने एवं पांच लाख की फिरौती मांगने के आरोप लगाए है। विवाहिता ने बताया कि वह श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास स्थित अपने ससुराल में थी व गत 12 अप्रैल को उसके चचेरे भाई प्रधान ने उसे फोन कर कहा कि तेरे पिता बीमार है एवं बीकानेर में भर्ती है। वह आरोपी की बातों में आकर उसके साथ गाड़ी में गई तो आरोपी एवं उसके साथ आए आरोपी गुल्ली एवं उसकी पत्नी किरण, तीनों जनें उसे लेकर बीकानेर के बजाए दूसरे रास्ते ले जाने लगे। उसने विरोध किया तो तीनों जनों ने जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करवा दिया एवं उसके पहने हुए सोने-चांदी के गहने छीन लिए। आरोपी पीडिता को गोगामेडी ले गए जहां आरोपी प्रधान ने उसके साथ तीन-चार बार दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे छोड़ने के एवज में पांच लाख रुपए की फिरौती भी पीडिता के चाचा-ससुर को इंस्टाग्राम पर फोन कर मांगी। बाद में आरोपी उसे नीम का थाना ले गए, जहां आरोपी के पिता, चाचा, दादा ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए किसी के पूछने पर अपनी मर्जी से आने की बात बोलने के लिए दबाव बनाया। पीडिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी प्रधान के खिलाफ अपहरण करने, दुष्कर्म करने, गहने छीनने एवं बंधक बना कर फिरौती मांगने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत कुमार करेगें।



