May 27, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ नगरीय क्षेत्र में भीषण गर्मी के दौर में विभिन्न वार्डों में पेयजल समस्या से लोग जूझ रहें है।
बुधवार को माकपा की शहर ब्रांच कमेटी की अगुवाई में उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए युवाओं ने घेराव किया। कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने जलदाय विभाग एवं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पेयजल संकट का समाधान करने की मांग की। युवाओं ने शहर भर से विभिन्न वार्डों से समस्याएं गिनवाते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने के आरोप लगाए।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों व जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल को बुलाया। वार्ता में तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, जलदाय विभाग के जेईएन सुमित मीणा तथा पुलिस एसआई पवन शर्मा मौजूद रहें। वहीं प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधि मंडल में माकपा के गौरव टाडा, जावेद बेहलीम, हरि प्रसाद सिखवाल, मुकीम, गोपी पूनियां और शौकीन काजी शामिल हुए। वार्ता में शहर की जलापूर्ति व्यवस्था, लीकेज और पेयजल संकट को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। तहसीलदार शर्मा ने जेईएन को दो दिन में मौका रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं सुमित मीणा ने शहर में हो रहे लीकेज को तुरंत दुरुस्त करवाने और दो दिन के भीतर पानी व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। मंडल सदस्यों ने समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शन में गौरव टाडा, हरि प्रसाद सिखवाल, जावेद बेहलीम, डूंगर लाल महिया, मंगतूराम वाल्मीकि, गिरधारी लाल जाखड़, गोपी पूनिया, सुभाष जावा, शौकीन काजी, ताहिर काजी, मदन लाल प्रजापत, रामकिशन गावड़िया, ऋषि नाथ, मुकीम, जुनेद, कालू छींपा, अकबर खान, विकास जाखड़, इमरान बेहलीम, इमरान, निसार, अल्ताफ, अमजद, बाबू फारूक सलीम, रफीक मुस्तकीम, सलीम, साहिल, असलम, अनीस, मनसूर, जुनेद, मुमताज, असीम, आदम, गणेश, प्रेम सिखवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।