






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2023। बीकानेर की ओर से आ रही एक क्रेटा कार बीकानेर की ओर जा रहें दो ट्रकों के बीच से निकलने के चक्कर में रगड़ गई। ट्रक चालक ने ट्रक को साइड किया और ट्रक का टायर फट गया जिससे कंक्रिट भरा ट्रक पलट टक्कर इतनी जोरदार थी की ट्रक पलट गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। गनीमत रही की कार सवार पांच जने मामूली चोटिल हुए व सुरक्षित है। सेरूणा से आगे हाइवे पर हुई इस दुर्घटना में मौके पर नापासर पुलिस पहुंच गई और एएसआई कृष्ण कुमार ने भगवान का आभार जताते हुए बताया कि कार की हालत देखकर सभी सुरक्षित है ये बड़ी बात रही। नापासर पुलिस के जवानों ने हाइवे टोल टीम के द्वारा ट्रक व कार को रास्ते से हटा कर हाइवे क्लियर करवा दिया है।




