May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में 04 करोड़ 50 लाख की राशि से सीसी सड़कें बनेंगी। विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि विधायक के प्रस्तावों पर सरकार ने ये करोड़ो की स्वीकृति जारी की है। महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए स्वायत्त शासन मंत्री शांतिलाल धारीवाल का आभार जताया है। कस्बे में करोड़ो की इस स्वीकृति के बाद महिया समर्थक शहर के विकास में भागीदार बनने पर उनका आभार प्रकट कर रहें है।
यहां से यहां तक बनेगी सड़कें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड नंबर 1, 2, 40 क्षेत्र में कालू लिंक रोड से पेमाराम सांसी के घर से होते हुए प्रेम तावणियां की दुकान तक, वार्ड नंबर 27 व 31 क्षेत्र में मोहता मिडिल स्कूल से जगमाल सिंह के घर से शमशान तक और विधायक लोक सेवा केंद्र से जमनाप्रसाद लखोटिया के घर से होते हुए शमशान की दीवार तक, वार्ड नंबर 1,2 व 3 क्षेत्र में हाई स्कूल के पीछे की दीवार से उत्तर में रेवंत दुसाद के घर से संपतमल के घर होते हुए जैसाराम सारण से अंबेडकर कॉलोनी तक, सरदारशहर रोड स्थित प्रजापति भवन से मेन मार्केट तक, वार्ड नं. 4, 7 व 8 क्षेत्र में एनएच 11 से हरिजन श्मशान हुए शंकरलाल ओझा के घर से गींधड़ मैदान तक, वार्ड नंबर 31, 28 व 24 क्षेत्र में इंद्रदर्जी के घर से शहीद भगतसिंह पार्क व गोपाल गौशाला से राजू भार्गव के घर होते हुए नई रोड़ तक, वार्ड नंबर 1 में घमडीराम के घर से मेहंदीपुर बालाजी के मंदिर से भैरदास स्वामी के घर से शंकर नाई के घर से उत्तर दिशा की ओर, वार्ड नंबर 24 में एनएच 11 से सुभाष पूनियां के घर तक, वार्ड नंबर 33 में ताराचंद पुगलिया के घर से मांगीलाल सारस्वत के घर तक एवं नारायण कलाणी के घर से रामेश्वर बाहेती के घर से होते हुए गौरव पथ रोड होते हुए आईदान बासनीवाल के घर के चौराहे तक सीसी सड़कों का निर्माण किया जाएगा।