May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-06-03 at 19.26.58

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2025। मंगलवार व सुहाने मौसम के संगम को देखते हुए आज शाम हनुमान धोरा पर खासी भीड़ उमड़ी। लोगों ने पार्क व झूलों का खूब आनंद लिया। अनेक परिवार बच्चों सहित हनुमान धोरा प्रांगण में पहुंचकर विभिन्न प्रकार के खेल खेलते नजर आए। पुजारी शिवभगवान सिखवाल ने बताया कि मंगलवार को मंदिर में रौनक रहती है परंतु आज सुहाने मौसम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व अनेक परिवार पहुंचे। सभी ने बाबा के दर्शन किए। बच्चों ने अनेक खेल कर व झूले झूल कर आनंद लिया। विदित रहें मौसम विभाग ने 4 और 5 जून को बरसात का मौसम रहने व तेज हवाओं के साथ बरसात होने की संभावनाएं जताई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुहावने मौसम में हनुमान धोरा प्रांगण में उमड़े बच्चे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक परिवार पहुंच हनुमान धोरा और लिया सुहाने मौसम का आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने खूब की अठखेलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाड़ियों और टैक्सियों में पहुंचे लोग, खूब रही रौनक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चे अनेक खेल खेलते नजर आए।