May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रेल 2023। पंजाब, हरियाणा, गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर सहित अनेक स्थानों से श्रद्धालु लोक देवता वीर बिग्गाजी महाराज के शीश देवली व धड़ देवली मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे है। यहां खीर, पतासा व नारीयल का प्रसाद भोग लगाकर अपनी अपनी मुरादे मांग रहें है। गांव बिग्गा के पास स्थित मंदिर प्रांगण में भव्य जागरण हुआ। जागरण में अर्चना देवी एंड पार्टी सहित भजल कलाकार मुकेश सेवग व संदीप बांगड़ ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। पुजारी मालाराम तावनियां ने देश में खुशहाली की कामना करते हुए अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की। महिलाओं ने वीर बिग्गाजी की जीवन गाथा गीतों में गाई। मेला परिसर में अस्थाई दुकानें सजी है जहां से बच्चों ने खिलौने, आइसक्रीम लिए। मंदिर कमेटी द्वारा यात्रियों के लिए नि:शुल्क मेडिकल सेवाएं व नि:शुल्क भंडारे की व्यवस्थाएं की है। कमेटी सदस्यों ने बताया कि दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद ग्रहण करवाने की जिम्मेदारी मानव सेवा संस्थान के स्वयंसेवकों द्वारा उठाई जा रही है। कमेटी अध्यक्ष भीमसेन जाखड़ ने बताया कि स्वयंसेवक भोजन करवाने के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटें रहते है। जाखड़ ने कहा कि मंदिर में आस पास के गांवो से श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में दूर दराज से श्रद्धालुओं ने पहुंच कर मंदिर में धोक लगाई है व बीकानेर जिले में बन रहें भव्य मंदिर की भूरी भूरी प्रशंसा की है। वहीं गांव रीड़ी में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु धोक लगाने पहुंच रहें है। मंदिर के पूजारी दुलीचंद शर्मा ने विशेष पूजन आरती की है। मंदिर व्यवस्थापक हेतनाथ जाखड़ ने बताया कि दूर दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु वीर बिग्गाजी के धोक लगाने पहुंचे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा में दूर दूर से पहुंचे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा में दूर दूर से पहुंचे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धोक लगाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भजन गायक मुकेश सेवग ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भजन गायक मुकेश सेवग ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं ने लगाई धोक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिड़ी मंदिर में लगाई श्रद्धालुओं ने धोक।