May 22, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2024। निजी बसों द्वारा क्षमता से अधिक सवारियां भरने के दृश्य, आए दिन ग्रामीण रूटों की सड़कों पर नजर आते है। वहीं आए दिन सवारियां भरने के चक्कर में अत्यधिक तेज गति से चल रही इन ओवरलोड बसों से होने वाले हादसे भी आये दिन हो रहे हैं। ऐसे में जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने संज्ञान लेते हुए पूरे जिले के सभी थानों में निर्देश देते हुए क्षमता से अधिक सवारियां लेने वाली बसों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों पर श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई सुरेश भादू ने नाकाबंदी कर निजी बसों की जांच की। इस दौरान बीकानेर से जयपुर जा रही एक स्लीपर बस को रुकवा कर जांच की गई। बस में सवारियाँ भी क्षमता से अधिक थी एंव ड्राइवर के पास किसी भी तरह के जरूरी कागजात भी नहीं मिले। ऐसे में सवारियों को उतार कर बस को सीज किया गया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बताया कि ये कार्रवाई सतत जारी रखने की बात कही गई है। आम जन भी ओवरलोड बस में सवार हो तो इस सबन्ध में अपनी शिकायत श्रीडूंगरगढ़ थाने तक पहुंचा सकता है।