May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2021। आज श्रीडूंगरगढ़ में नगरपालिका चुनाव में 1 बजे तक 53.43 प्रतिशत मतदान हुआ है और अभी तक मतदान जारी है। बुद्धिजीवी वर्ग श्रीडूंगरगढ़ को शाबास श्रीडूंगरगढ़ कह रहा है। पुलिस प्रशासन लगातार गश्त कर रहा है और शांतिपूर्ण चुनाव के सफल पायदान की ओर बढ़ रहा है। शहर में कुल मतदाता 42,636 में अभी तक 22,779 नागरिकों ने मतप्रयोग कर लिया है। सुबह से बाजार सूनसान पड़ें है और बूथों पर भीड़ है और नागरिक उत्साह पूर्वक मतदान कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 27 में बाहर जमावड़ा, लगातार मतदाता मत का प्रयोग कर रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मतदाता बूथों पर बाजार सूनसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूनसान पड़ा है रानी बाजार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह यहां जबरदस्त रौनक रही अब धीरे हुई मतदान की रफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इन युवाओं ने पहली बार मत प्रयोग किया।