






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2024। सेसोमू स्कूल में रविवार को हास्य, गंभीर, करूण, भक्ति, अद्भुत, वीर, रोद्र रस से सजी विभिन्न प्रस्तुतियों के साथ वार्षिकोत्सव मंथन का आयोजन संपन्न हुआ। समारोह में शामिल हुए सभी अतिथि कार्यक्रम के प्रारंभ से अंत तक रूके रहें और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को सराहते रहें। कलकत्ता के दर्दनाक डॉक्टर रेप घटना के बारे भावभरी प्रस्तुति देकर दर्शकों की आंखे नम कर दी तो राजस्थानी, कत्थक, पंजाबी, कश्मीरी, मलयालम, कन्नड़, योग, आर्केस्ट्रा की प्रस्तुतियों ने खूब मनोरंजन किया। सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए समारोह में मुख्य अतिथि विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने पूरे राजस्थान सहित बाहरी राज्यों में भी विशेष पहचान कायम करने पर सेसोमू को बधाई देते हुए कहा कि सेसोमूं ने क्षेत्र के बच्चों को एक नई पहचान दी है। समारोह के विशिष्ट अतिथि और विद्यालय के पूर्व छात्र आरएएस धीरज जोशी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सेसोमूं स्कूल मेरे लिए घर जैसा है और यहां की शिक्षा पद्धति ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशेष अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग ने विद्यालय की शिक्षा प्रणाली और विद्यार्थियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। विशेष अतिथि रिटायर्ड आईएएस लालचंद सिंघी ने कहा कि सेसोमूं स्कूल ने हमेशा विद्यार्थियों को उच्च नैतिक मूल्यों के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की है। संस्था के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंथन थीम छात्रों को आत्मनिरीक्षण और अपने सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रेरित करती है। स्कूल के प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए स्कूल की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान अतिथियों ने उत्कृष्ट शैक्षणिक व सहशैक्षिक उपलब्धियों वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। समापन से पूर्व स्कूल के एकेडमिक कॉर्डिनेटर फरियाद अली ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीडूंगरगढ़ हर्ष कुमार हिसारिया, स्कूल के प्रबंधक रत्नेश्वर सिंह शेखावत, सीईओ घनश्याम गौड़, तोलाराम जाखड़, शिव प्रसाद स्वामी, विमल भाटी, रूपचंद सोनी, महावीर माली, सुभाषचंद्र शास्त्री, बालकराम शर्मा समस्त स्कूल स्टाफ और अभिभावकगण भी उपस्थित थे।
इन प्रस्तुतियाें ने सजाया मंथन का मंच:- इस अवसर पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, राजस्थानी डांस, इन्क्रेडिबल इंडिया स्टेट डांस, नर्सरी डांस : रेट्रो, स्पोर्ट्स थीम डांस, गुरुदक्षिणा : एकलव्य थीम डांस, रावणवध : शिवशक्ति थीम डांस, पंजाबी लोकनृत्य, कत्थक, मारवाड़ी नाटक, हिंदी-अंग्रेज़ी नाटक, ऑर्केस्ट्रा, परफॉर्मिंग आर्ट्स : आवाज, योगा डिस्प्ले आदि शामिल रहे। ग्रैंड फिनाले की प्रस्तुति में सभी दर्शक झूम उठे।
“मंथन” उत्सव का लाइव देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें और देखें शानदार प्रस्तुतियां:- https://fb.watch/vtJXjSI0Kw/






