May 20, 2026
1a83c6b6-0047-4975-93ee-ceba51b99249

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जून 2020। गांव मोमासर में कर्फ्यू क्षेत्र में संशोधन किया गया है। मंगलवार देर रात गांव में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वार्ड 18 में कर्फ्यू लगा सील कर दिया गया था परन्तु बुधवार को सही रोगी के चिन्हित होने पर कर्फ्यू क्षेत्र बदल कर वार्ड 10 में लगाया गया है। उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल ने आदेश जारी करते हुए कर्फ्यू क्षेत्र में संशोधन किया और अब कर्फ्यू गोदारा शमशान भूमि से भीखाराम आसुराम गोदारा के घर तक लगाया गया है। इसे जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित करते हुए यहां सभी तरह की गतिविधियां अगले आदेश तक बन्द रहेगी। दूध, अखबार, व खाद्य सामग्री वितरण में छूट दी गयी है और अन्य किसी के द्वारा उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।