May 21, 2026
123

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2023। खेत में कृषि कार्य करने के दौरान करंट लगने से किसान पुत्रों की मौत की घटनाएं क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है। आज 21 वर्षीय युवा किसान पुत्र की दुखद मौत की खबर गांव लिखमीसर उत्तरादा से आई है। तीन भाईयों में लाडले बजरंग पुत्र भंवरसिंह राजपूत ने अपनी जान गवां दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बापेऊ रोही में स्थित खेत में युवक लाइन बदल रहा था तभी करंट का झटका लगने से उसकी मौत हो गई है। परिजन मृतक का शव श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे है और सेरूणा थाना से हेड कांस्टेबल महेश कुमार भी अस्पताल पहुंच चुके है। मृतक के परिवार में मातम छा गया है व पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।