May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2025। किसी को भोजन खिलाना केवल एक व्यवसाय नहीं है बल्कि ये सेवा है। सनातन में शुद्ध भाव से स्वच्छता के साथ भोजन परोसना व खिलाने के महत्व का वर्णन है। बिंदास बाइट रेस्टोरेंट भी केवल मुनाफा कमाने के लिए नहीं वरन अपनी थीम परंपरागत स्वाद, स्वच्छता व सेवा को अपनाए रखें तो क्षेत्र का श्रेष्ठ रेस्टोरेंट बन सकेगा। ये बात रविवार को शुभ मुहूर्त में बिंदास बाइट का शानदार शुभारंभ के अवसर पर विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कही। विधिवत पूजन के बाद सुथार सहित पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत व विनोदगिरी गुसाई ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। सभी ने रेस्टोरेंट के इंटीरियर की सराहना करते हुए स्वाद की तारीफ की। उद्घाटन समारोह में राधेश्याम दर्जी, रामेश्वरलाल पारीक, हेमनाथ जाखड़, विक्रमसिंह शेखावत, रामसिंह जागीरदार, रतनसिंह, एडवोकेट रणवीर सिंह खिची, बिलाल खां, शिव तावणियां, महेंद्र सिंह राजपूत, महेश राजोतिया, रोशन अली, सुनील तावणियां, मेघराज तावणियां, मदन सोनी, भवानी तावणियां, विनोद तोलम्बिया, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, गोपाल छापोला, संजय करनाणी, राज सर, संजय पारीक, मुकेश जाखड़, कैलाश राजपुरोहित, नवरत्न राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में मौजिज लोग पहुंचे व संचालक गिरधारीसिंह को शुभकामनाएं दी। सभी ने रेस्टोरेंट जगत में इसे एक नई शुरूआत बताया। पहले ही दिन 30 प्रतिशत ऑफर का लाभ उठाने बड़ी संख्या में फूड लवर रेस्टोरेंट पहुंचे और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त उठाया। संचालक गिरधारीसिंह राजपुरोहित ने बताया कि यहां फास्टफूड, साउथ इंडियन सहित देशी भोजन व टिफिन सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी। संचालक ने सभी का सम्मान करते हुए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिंदास बाइट का उद्घाटन अतिथियों ने फीता काटकर किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिंदास बाइट के उद्घाटन में शामिल हुए अनेक मौजिज लोग, दी संचालक को बधाइयां
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिंदास बाइट के संचालक गिरधारीसिंह राजपुरोहित ने सभी का आभार जताया।