






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2023। कस्बे में दो युवक आज चाइनीज मांझे की चपेट में आकर लहूलुहान हुए। घायल 16 वर्षीय युवक महेंद्र पुत्र बनवारी पंवार मांझे से चोटिल होकर लहूलुहान हो गया। युवक महेंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम वह अपने दोस्त भवानीशंकर पुत्र शोभाचंद डेभाना के साथ मोमासर बास करणी माता मंदिर के पास से जा रहा था। दोस्त गाड़ी चला रहा था और सामने आई मांझे की डोर को उसने हाथ से पकड़ लिया तो उसका हाथ चोटिल हो गया। उसके बाद मोटरसाइकिल महेंद्र ने ली और वह वार्ड 14 में जगदीश जागणिया के घर के पास पहुंचा तो वह भी मांझे की चपेट में आ गया। युवक की गर्दन पर गंभीर चोट आई। गनीमत रही कि शीघ्रता से हाथ बीच में देने के कारण डोर स्वास नली तक नहीं पहुंची। ध्यान रहें चाइनीज मांझे के कारण प्रति वर्ष अनेक लोग अस्पताल पहुंचते है और कहीं तो ये मानव जीवन के लिए काल भी बन जाती है। संक्रांति पर्व पर नागरिक पतंग उड़ाने लगे है साथ इस नायलॉन की डोर की बिक्री प्रतिबंध के बाद भी बाजार में धड़ल्ले से बिक रही है। युवक के माता पिता ने नागरिकों से अपील की है कि वे पतंग उड़ाने के शौक में किसी के प्राणों से खिलवाड़ नहीं करें और चाइनीज मांझे से पतंग नहीं उड़ाए।




