






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2020। अपने बेटी के ससुराल में हुई गमी में शिरकत करने आये चुरू के एक व्यक्ति के होश तब उड़ गए जब वह तो मोबाइल पर बात करता रहा और उसका 5 साल का पोता गुम हो गया। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि सुबह करीब 9.40 पर घुमचक्कर पर एक 5 साल का बच्चा रोते हुए मिलने की सूचना मिली। मौके पर कांस्टेबल देवेंद्र कुमार ने उसे संभाला और रोते हुए को चुप करवा कर उसके परिजनों को ढूंढा। करीब 50 मिनिट की तलाश के बाद बच्चे के दादा भी घुमचक्कर पर ही बदहवास स्थिति में मिले। कांस्टेबल देवेंद्र कुमार ने बताया कि चुरू निवासी मोहम्मदअसरूदीन अपने पोते अजरूद्दीन के साथ श्रीडूंगरगढ़ आये थे ओर वापस चुरू जाने के लिए घुमचक्कर पहुंचे। जहां वो मोबाइल में बात करने में व्यक्त हो गए और बच्चे ने उनसे हाथ छुड़वा लिया। पोता मिलने के बाद दादा-पोता दोनों ही रोने लगे और पुलिस का आभार जताया।




