August 30, 2026
IMG-20211120-WA0024

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के निवासी व आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज डागा को संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति में शामिल किया गया है। आज बीकानेर में सांसद अर्जुनराम मेघवाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें बीकानेर शहर सहित जिलेभर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार पर विस्तृत चर्चा हुई। डागा ने टाइम्स को जानकारी देते हुए बताया की ट्रैफिक नियमों का आमजन में प्रचार प्रसार का प्रयास करने की बात कही गयी। बता देवें केन्द्रीय सड़क परिवहन एवम् राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रत्येक जिले के सासंद की अध्यक्षता मे संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। समिति की बैठक प्रति तीन माह बाद होगी। बैठक में जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अनेक अधिकारी शामिल हुए। सामाजिक संस्था के प्रतिनिधि भी सदस्य भी उपस्थित रहें। डागा ने बताया कि सासंद अर्जुनराम मेघवाल की अनुशंसा पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में घटित दुर्घटनाओं में तत्काल प्रभावी सेवाएं देने के लिए संकल्पित आपणो गांव सेवा समिति के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।संसद सड़क सुरक्षा समिति में सदस्य रूप में शामिल हुए आपणो गांव सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज डागा।