May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2023। कालूबास के दधीमति माता मंदिर में भक्ति और शक्ति पर्व नवरात्र में आज से दो दिन डांडिया व गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी टीम का नाम पार्षद रजत आसोपा, रणजीत पारीक, सोमदत्त पड़िहार, रमेश राजपुरोहित को लिखवा सकते है। आयोजक मंडल द्वारा आयोजन की भव्य तैयारियां की जा रही है। अनेक टीमों ने उत्साह के साथ डांडिया प्रस्तुतियों के लिए अपने नाम दे दिए है। मंदिर परिसर की भव्य सजावट की गई है व मंच पर रंग बिरंगी रोशनियों के साथ माता के गरबा खेला जाएगा। रजत आसोपा ने बताया कि विजेता को नगद पुरस्कारों के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। द्वितीय व तृतीय रहने वाले विजेताओं को भी नगद पुरस्कार के साथ ट्राफी दी जाएगी। कार्यक्रम 9 बजे से प्रारंभ होगा व सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी आयोजकों द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जा रहें है।