






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2021। मुख्य बाजार में भीड़, टैक्सी स्टैण्ड पर भीड़, दुकानों के बाहर भीड़, चौराहो पर खड़े लोग, गलियों में बैठे गप्पे मारती टोलियां और विवाह समारोह के आयोजन, शोक सभाओं का आयोजन अब कोरोना को फैलाने वाले ही हो सकते है। मंगलवार के बंद के बाद आज सुबह पुनः मुख्य बाजार में भीड़ नजर आई और कोई रोकने वाला जिम्मेदार भी नहीं पहुंचा। जी हां ये कड़वा है परन्तु हम यही कहेंगे कि ये गलत है क्योंकि आज के आंकड़े यही कह रहें है। प्रशासन और नागरिक लापरवाही बरतते जा रहें है और इसका खामियाजा पूरे क्षेत्र को भुगतना पड़ सकता है। आप सभी समझे और देखें की हमारा क्षेत्र खतरे की तरफ बढ़ चुका है और अभी भी कई नागरिक सुरक्षा से खिलवाड़ करते हुए लापरवाही बरत रहें है। क्षेत्र में कोरोना के लिए गए सैम्पलों में 50 प्रतिशत संक्रमित का आंकड़ा आ गया है और ये खतरा क्षेत्र के परिवारों के लिए घातक साबित हो सकता है। क्षेत्र का प्रसाशन अपना धर्म नहीं निभा रहा है ताे जागरूक लाेगाें काे ही अब अागे अाना हाेगा। यहां पर कड़ाई के साथ काेविड गाइडलाइन की पालना एक मजाक बन कर रह गया है, क्षेत्र के बाजाराें में भीड़, विवाह शादियाें में हजाराें की संख्या में लाेगाें की उपस्थिति अादि सभी चीख चीख कर प्रशासन की उदासीनता काे जाहिर कर रहे है। क्षेत्रवासियाें द्वारा काेराेना गाइडलाइन काे मजाक समझने वाले लाेगाें पर कठाेरता के लिए प्रशासन से गुहार लगाने के बाद कभी कभार एक अाधे घंटे के लिए ताे प्रशासन सक्रिय हाेता है लेकिन पुनः नतीजा ढाक के वही तीन पात, प्रशासन ए.सी. लगे अपने कमराें के अंदर व लापरवाह लाेग सड़काें पर। एेसे में क्षेत्र के सामने बड़ा खतरा मंडरा रहा है एवं 500 से अधिक एक्टीव केस व उनके परिजन खुले अाम घूमते हुए हालाताें काे विपरीत बना सकते है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में नागरिक समझदारी का परिचय भी दे रहें है और घरों में रह कर गाइडलाइन की पूर्ण पालना भी कर रहें है परन्तु अब समय आ गया है कि सभी अपना नागरिक धर्म निभाएं और क्षेत्र को कोरोना से बचाने के लिए स्वयं और अपने आसपास हो रही लापरवाही को रोके। कोई पाबंद करें तभी हम गाइडलाइन की पालना करें ये लापरवाही अब बंद करनी होगी और बेवजह घरों से बाहर घुमने वालों को हर जिम्मेदार नागरिक को टोकना होगा।







