May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-04-30 at 20.33.21

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रैल 2025। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल से 10वीं व 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए खास खबर आई है। निदेशक आशीष मोदी ने आदेश जारी करते हुए 10वीं 2 मई को होने वाली ऊर्दू की परीक्षा अब 19 मई को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होगी। वहीं कक्षा 12वीं की 2 मई को होने वाली संस्कृत विषय की परीक्षा परीक्षा अब 19 मई को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होगी। वहीं 3 मई को होने वाली मनोविज्ञान की परीक्षा 20 मई को दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच होगी। संदर्भ केंद्र पीएमश्री राउमावि, ताल मैदान की उप प्राचार्य ममता गोयल ने बताया कि शेष परीक्षा कार्यक्रम यथावत रहेगा। केवल 10 वीं के एक तथा 12वीं के दो परीक्षाओं की तिथि व समय में संशोधन किया गया है। परीक्षार्थी ध्यान देवें व समय पर परीक्षा देने अपने संबंधित सेंटर पर पहुंचे।