May 20, 2026
0000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2023। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों में लगातार पुलिस के हाथ खाली देखकर लोगों में नाराजगी का माहौल है। बीती रात एक ओर किसान परिवार चोरों का शिकार हो गया है। किसान की गत 6 माह खेत में बहाए खून पसीने की पैदावार की कमाई भी चोर ले उड़े है। गांव दुसारणा में सरकारी स्कूल के पास रहने वाले मंगलाराम पुत्र मालीराम नायक के घर बीती रात पीछे के दरवाजे से चोर घुसे और आंगन के बीच बने कमरे का ताला तोड़ा। चोरों ने कमरे रखी संदुक का ताला तोड़ा और संदुक के भीतर रखी छोटी संदुक का ताला तोड़ कर घर की गृहिणी सहित उसकी दो बेटियों की सोने की ठुस्सी, मादलिया, फुलड़ा व दो जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी कर ली है। इतना ही नहीं गुरूवार को ही मंगलाराम कृषि मंडी में ग्वार व मोठ बेचकर एक लाख रूपए नगद घर ले गया था वह भी चोरों की भेंट चढ़ गए। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी बेटी के विवाह में लिए गए उधार रूपए आज चुकाने वाला था और रात को चोर ने उसकी मेहनत पर पानी फेर दिया। परिवारजन करीब 12.30 बजे घर के आगे बनी चौकी पर व छत पर सो गए और उसके बाद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। बता देवें गत दिनों में सेरूणा थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। मौके पर सेरूणा पुलिस व बीकानेर से स्पेशल जांच टीम पहुंच गई है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र है और पुलिस से जांच व सामान बरामद करवाने की मांग कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ताले तोड़ कर निकाले गहने व नगदी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा पुलिस मौके पर पहुंची, कर रही है मामले की जांच।