






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसंबर 2025। एक 18 वर्षीय युवती का शव अपने खेत में बनी डिग्गी में तैरता मिला है। गांव भोजास में दिवंगत ओमसिंह राजपुरोहित के खेत में उनकी पत्नी अपनी पुत्री 18 वर्षीय राजलक्ष्मी के साथ रहती थी। खेत बेनीसर के एक परिवार को काश्त के लिए दिया हुआ था। रात माँ को पुत्री का शव डिग्गी में होने की जानकारी हुई तो उन्होंने सेरूणा पुलिस को सूचना दी। रात तीन बजे एएसआई महेंद्रसिंह व हैड कांस्टेबल आवड़दान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पानी की डिग्गी में युवती का शव मिला। सुबह पुलिस द्वारा शव निकलवाया गया और उपजिला अस्प्ताल की मोर्चरी में रखवाया है। हैड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि परिजनों के रिपोर्ट देने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।



