May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2023। शनिवार सुबह क्षेत्र में एक युवक का शव अपनी ही ढाणी में मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। प्राथमिक जानकारी में गला घोंट कर हत्या कर देने का अंदेशा लगाया जा रहा है। शनिवार सुबह अभी अभी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव देराजसर में डूंगरराम भादू अपने खेत मे बनी ढाणी में परिवार सहित रहता है। शुक्रवार रात को सभी परिजन सो गए थे। शनिवार सुबह उठे तो ढाणी के बाहर वाले कमरे में डूंगरराम के पुत्र करीब 25 वर्षीय युवक महेंद्र का शव मिला। सूचना मिलने पर शेरुणा थानाधिकारी इंद्रलाल मौके पर मय टीम पहुंचे है और मामले को संदिग्ध मानते हुए परिजनों से पूछताछ करते हुए जांच कर रहे है। अधिक जानकारी के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।