






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2023। लखासर के राजकीय स्कूल में नियमित कक्षाओं में अध्ययन प्रारंभ हो गया है और स्टाफ व छात्रों के बीच गतिरोध को समाप्त हो गया व स्कूल में शिक्षण कार्य प्रारंभ हो गया है। ग्रामीणों व स्टाफ की समझाईश के बाद आखिर आज सुबह करीब 10.30 बजे विद्यार्थी मान गए और विद्यार्थी अपनी अपनी कक्षाओं में चले गए। सुबह यहां गांव के मौजिज ग्रामीण एकत्र हुए व स्टाफ की मदद से छात्रों को समझाया गया तो बीते कल का हंगामा शांत हुआ। यहां प्रधानाचार्य पर जातीय टिप्पणी के आरोप लगाते हुए छात्रों ने शुक्रवार को दिनभर स्कूल के बाहर बैठ कर नारेबाजी की। पुलिस की समझाइश के बावजूद छात्र नहीं माने और स्कूल नहीं चल सका। गांव के मौजिज बुजुर्गों ने घटना की निंदा करते हुए स्कूल को विद्या का मंदिर बने रहने देने की बात सभी से कही है।





