






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रेल 2023। घर में ही पैर फिसल कर चोटिल हुए एक जने ने दम तोड़ दिया और उसके छोटे भाई ने थाने पहुंच कर मर्ग दर्ज करवाई। धीरदेसर चोटियान निवासी मूलाराम पुत्र खिराजराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई 50 वर्षीय मानाराम चोटिया 29 मार्च को रात करीब 9 बजे घर में पैर फिसलने से चोटिल हो गया। जिसे उसी रात 12 बजे पीबीएम ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। ईलाज के दौरान शुक्रवार को मरीज की मौत हो गई और हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।



