May 20, 2026
dnd

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2020। क्षेत्र में कृषि कार्य करते समय जहर चढ़ने से एक युवक की दुखद मृत्यु हो गई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालूबास निवासी युवक गिरधारी लाल पुत्र गंगाराम जाट, गांव बेनिसर के लालनाथ सिद्ध के कृषि कुंए पर काश्त करता था। कृषि कार्य के दौरान मंगलवार सुबह करीब चार बजे पानी में जहर मिला रहा था एवं पाईप में डालते समय जहर उछल कर मूंह की और आ गया। युवक द्वारा जहर निगल लिया गया तो उसे परिजन चिकित्सालय लेकर आए। जहां दिन में करीब 1 बजे दौराने इलाज उसकी मृत्यु हो गई। इस संबध में मृतक के मामा कितासर भाटियान निवासी जयनारायण जाट ने मर्ग दर्ज करवाई है।