June 3, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में तेजा मंदिर के सामने वन क्षेत्र में मंगलवार सुबह मिले महिला के अर्धनग्न शव के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को महिला की शिनाख्त झालावाड़ की निवासी बाली बाई भील के रूप में होने के बाद उसके साथ रहने वाले व्यक्ति फूलचंद भील की तलाश शुरू की गई। यह युवक सुबह 9 बजे श्रीडूंगरगढ़ बाजार में देखा गया व वहां से बस पकड़ कर जयपुर चला गया। वहां से कोटा की बस में चला गया। आरोपी की तलाश में गठित विशेष टीम में एएसआई देवाराम, कांस्टेबल पुनीत कुमार, रविन्द्र सिंह भी सुराग जुटाते हुए आरोपी के पीछे लगे रहे। पुलिस को संदिग्ध आरोपी की लास्ट लोकेशन देवली मिली तो टीम पीछे पहुंची एवं कोटा पुलिस की सहायता से आरोपी को रात करीब 1 बजे कोटा में धर लिया। आरोपी को लेकर पुलिस टीम श्रीडूंगरगढ़ पुलिस पहुंच रही है। इस मामले में मृतका के नाबालिग बेटे ने आरोपी फूलचंद पर उसकी माँ की हत्या कर देने के अंदेशा जताते हुए मामला दर्ज करवाया था।