May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव में भाजपा ने आज आईटी सेल की अहम वर्चुअल बैठक का आयोजन किया जिसमें आईटी प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, मंत्री जितेंद्र गोठवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी हिरेन्द्र कौशिक ने बैठक ली। जोशी ने साइबर योद्धाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने की बात बैठक में कही। कौशिक ने मीडिया फ्रेंडली होने व आईटी सेल को सक्रिय करने की बात कही जिससे किसी बरगलाने वाली पोस्ट का भी तुरंत जवाब दिया जाए। जिला संयोजक कोजुराम सारस्वत ने बैठक में श्रीडूंगरगढ चुनाव में आईटी की अहम भूमिका बताते हुए शहर संयोजक अमित पारीक व श्यामसुन्दर सुथार को इसे मजबूत करने व अपनी अहम भूमिका निभाने की बात कही। पारीक ने कई सुझाव भी बैठक में रखें व पालिका चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा विजय के लिए पूरजोर प्रयास करने की बात कही। श्यामसुंदर सुथार ने बैठक में टीम से नए सदस्य जोड़ने का सुझाव भी दिया।