May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2022। आडसर गांव की गुवाड़ में मंच सजा कर ग्रामीणों ने गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत होने पर विधायक गिरधारीलाल महिया का साफा बंधवा कर फूलमालाएं पहना कर सम्मान किया। देर शाम तक ग्रामीणों ने महिया से हथाई की व गांव की समस्याओं से अवगत करवाया। महिया ने कहा कि क्षेत्र में सभी नागरिक शिक्षा, स्वास्थ्य व मूलभूत सुविधाओं से संपन्न बने इसके लिए मैं निष्ठा पूर्वक प्रयासरत रहूंगा। महिया ने कहा कि आड़सर में पीएचसी खुलने से आड़सर सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। महिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की मांगे जो दशकों से पूरी नहीं हो पाई है उन मांगों को पूरा करने के पुरजोर कोशिश विधानसभा तक कि जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व प्रधान दानाराम भामू, श्यामसुन्दर आर्य, क्रय विक्रय सहकारी समिति के चेयरमैन तुलसीराम गोदारा, सरपंच प्रतिनिधि शिवभगवान जोशी, सरपंच सुनिल मलिक, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोडाराम तर्ड़, पूर्व सरपंच हेतुदान, पूर्व सरपंच भरत नाई, मोहनसिंह राजपुरोहित, नत्थूनाथ मण्डा, कालूसिंह लालासर, फुसनाथ, मुखराम भूकर, लक्ष्मण सोनी, खियाराम थोरी, गोमदराम नायक, शिव स्वामी, लिखमाराम मेघवाल, केशराराम नायक, केवलचन्द नायक, मुनीलाल मेघवाल सहित सैंकड़ों की संख्या में आड़सर व आसपास के गांवों के ग्रामीण भी मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आडसर की गुवाड़ में सजाया मंच, ग्रामीणों ने विधायक से हथाई की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक व ग्रामीणों में देर शाम तक चली सीधी बातचीत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने विधायक का सम्मान किया।