May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2021।अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु श्रीडूंगरगढ़ में भी प्रत्येक घर का योगदान शामिल हो इस हेतु खंड समिति के सदस्य गांव गांव संपर्क मे जुटें हुए है। श्रीडूंगरगढ़ खंड समिति के पालक भैराराम डूडी के नेतृत्व में विहिप पदाधिकारी भंवरलाल दुगड़, सत्यनारायण स्वामी, संतोष बोहरा रविवार को मंडल तोलियासर, आड़सर, लाखनसर, सुरजनसर, उदरासर, दुलचासर, शेरूणा पहुंचे व कार्यकर्ताओं की टोलियां बना कर समिति के सदस्यों की नियुक्ति की। गांव तोलियासर समिति का गठन कर समिति प्रमुख फुसराज राजपुरोहित, सहप्रमुख श्रवण, कोष प्रमुख गणेश सिंह, सदस्य लालचंद, चतुर्भुज, नवरत्न, नरपत सिंह को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई। आड़सर में भी समिति का गठन किया गया जिसमें समिति प्रमुख देवकरण स्वामी को बनाया गया, सहप्रमुख शुभकरण उपाध्याय, कोषप्रमुख सुरेश सिंह, सदस्य हड़मान सोनी, ओमसिंह, कानाराम नाई, मनोज जोशी, रामनिवास व्यास, श्रीभगवान जोशी को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई। लाखनसर में समिति प्रमुख भूपनाथ, सहप्रमुख चंदुराम कड़वासरा, कोषप्रमुख रज्जीराम भादू, सदस्य मुन्नीराम भादू, भंवर पूनियां, फुसनाथ जाखड़, बीरनाथ, भीमनाथ, रामकुमार भादू, पूर्णनाथ को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुरजनसर में समिति प्रमुख कैलाश शर्मा, सहप्रमुख रामेश्वर मेघवाल, कोषप्रमुख मुखराम डूडी, मीडिया प्रभारी हड़मान डूडी, सदस्य मालाराम प्रजापत, मदनलाल शर्मा, धनराज बावरी, दीनदयाल शर्मा, लक्ष्मीनारायण शर्मा को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उदरासर में समिति प्रमुख सुगनाराम, सहप्रमुख चुन्नीलाल शर्मा, कोषप्रमुख सुनिल पुरी, सदस्य ओमप्रकाश नाई, मनीष जाखड़, प्रकाश पंचारिया, हरिराम गोदारा, मांगीलाल पंचारिया, लालचंद डूडी, लालदास स्वामी, मीडिया प्रभारी मनोज गोदारा को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई। दुलचासर में समिति प्रमुख भागीरथ ओझा, सहप्रमुख छैलूसिंह, सहप्रमुख ओमप्रकाश जाजड़ा, कोषप्रमुख तिलोक नाई, मीडिया प्रभारी रघुवीर ओझा, सदस्य नंदलाल नाई, तिलोक सेन, नंदु भार्गव, मनोज मुधंड़ा, धर्मेंन्द्र स्वामी, शिव महिया को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शेरूणा में समिति प्रमुख सोहनराम सारस्वा, सहप्रमुख रणवीर सिंह, कोषप्रमुख सांवरमल सारस्वत, सदस्य मुन्नीराम सारस्वा, गोविंद सारस्वा, गिरधारी नाई, पुरखाराम खाती को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई। इन समिति सदस्यों को गांव के प्रत्येक वार्ड की टोलियां बनाने व प्रति परिवार को श्रीराम मंदिर निर्माण से जोड़ने की बात कही गई है।