






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2025। क्षेत्र के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम स्कूल में जयपुर पब्लिक स्कूल में गुरूवार को उल्लास के माहौल में विद्यार्थियों ने दीपोत्सव का पर्व मनाया। विद्यार्थियों ने रंगोलियां सजाई जिसमें पहलगांव हत्याकांड से लेकर शहीदों की कुर्बानी को दर्शाया गया। वहीं बच्चों ने दीपक सजाए। स्कूल डायरेक्टर कुंभाराम घिंटाला और मैनेजिंग डायरेक्टर चंद्रमुखी घिंटाला ने बच्चों को दीपावली पर घर की साफ सफाई में सहयोग करते हुए योगदान देने की प्रेरणा दी। घिंटाला ने त्योहार को प्रदूषण मुक्त मनाने का संदेश देते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। समारोह में विद्यालय स्टाफ शामिल हुआ। स्टाफ सदस्यों ने दीपावली से संबंधित पौराणिक कथाओं की जानकारी देते हुए बच्चों को इसे खुशी और प्रसन्नता के साथ मनाने की बात कही। इस अवसर पर संदीप गोदारा, विनोद कुमार, पंकज कुमार, विक्रम सारन, हरीश शर्मा, संदीप सिंह, राकेश, रामप्रताप जाखड़, बजरंग बिसू, सत्यपाल सिंह, भंवरलाल , श्याम भारती, बुद्धराम, शाहबाज़, राजेंद्र, कंचन बाला, रजनी चारण, पायल शर्मा, पायल सैनी, पल्लवी असोपा, रुचिका सोनी, कोमल जैन, चाँदनी, सरोज, सुप्रिया शर्मा, मनीषा, कांता, नैना, मोनिका, नीलम, राजबाला सिद्ध, मानवी, गुड्डू, केसर जांगिड़ व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।





