May 20, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2026। सूडसर में आठ दशकों से स्थापित उप डाकघर को अन्यत्र स्थानांतरित करने के विरोध की आवाज दिल्ली तक पहुंच गई है। सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को दिल्ली पहुंचा और केंद्रीय कानून मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में विभिन्न दलों के लोग शामिल हुए व ग्रामीणों की आवाज को मजबूती से रखा। मंडल में भाजपा के बजरंग सारस्वा, जगदीश स्वामी व बाबूलाल जाजड़ा दुलचासर, अभाकिस के मोहन भादू, ओमप्रकाश सुथार, कांग्रेस के मूलाराम गोदारा, आरएलपी के पूर्णाराम भादू, राजूराम जाखड़, भवानी भाटी तथा मांगीलाल स्वामी शामिल रहें। मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इस मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात की, व आश्वासन देते हुए ग्रामीणों के हित में कार्य करवाने की बात कही। विदित रहें संघर्ष समिति के बैनर तले उपडाकघर के सामने पांचों गांवो के ग्रामीणों की चेतावनी सभा आज होगी।