






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 दिसंबर 2025। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ही नहीं आमजन को भी क्षेत्र में पंचायत समिति दो बनने से पंचायत समिति के वार्डों के गठन का बेसब्री से इंतजार था। बुधवार को जिला प्रशासन ने श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन द्वारा किए गए वार्ड गठन पर मुहर लगा दी है। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में 19 वार्ड रखें गए है व रीड़ी पंचायत समिति में 17 वार्डों का गठन किया गया है। किस वार्ड में कौनसे गांव रखे गए है व कितनी जनसंख्या ये पूरी जानकारी आप विस्तार से पढ़ सकते है श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। विदित रहें पूर्व में पूरे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 21 वार्ड थे वहीं अब श्रीडूंगरगढ़ में 19 व रीड़ी पंचायत समिति 17 वार्डों का गठन कर दिया गया है। क्षेत्र में 15 वार्डों की बढ़ोतरी हुई है। जिससे 15 राजनीतिक पहचान वाले लोगों को भी मौका मिल सकेगा और अब क्षेत्र में 36 पंचायत समिति सदस्य चुनाव लड़ सकेंगे।
श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के प्रस्तावित सदस्यों के वार्ड
वार्ड 1 में मोमासर,
वार्ड 2 में लिखमादेसर, सत्तासर, रेवाडा शामिल है।
वार्ड 3 में आडसर, लालासर शामिल है।
वार्ड 4 में सुरजनसर, उदासर चारणान, धीरदेसर पुरोहितान शामिल है,
वार्ड 5 में ठुकरियासर, धोलिया शामिल है।
वार्ड 6 में तोलियासर, जैतासर गांव शामिल है।
वार्ड 7 में उदरासर, लाखनसर, बिरमसर, जालबसर शामिल है।
वार्ड 8 में डेलवा, लाधड़िया, लौड़ेरा शामिल है।
वार्ड 9 में गांव गुंसाईसर बड़ा को अकेले को ही रखा गया है। शामिल किया गया है।
वार्ड 10 में बिंझासर, मानकरासर, समंदसर है।
वार्ड 11 में पूनरासर, राजपुरा शामिल है।
वार्ड 12 में सेरुना, नारसीसर को शामिल किया गया है।
वार्ड 13 में जोधासर, झंझेउ, भोजास, गजपुरा शामिल किया गया है।
वार्ड 14 में गांव लखासर, बेनिसर, हेमासर शामिल है।
वार्ड 15 में जैसलसर, सातलेरा, अभयसिंह पूरा, सालासर, पुंदलसर शामिल है।
वार्ड 16 में बिग्गा अकेला गांव ही है।
वार्ड 17 में बिग्गाबास रामसरा, शितलनगर शामिल है।
वार्ड 18 में कितासर भाटियान, कितासर बिदावतान शामिल है।
वार्ड 19 में धीरदेसर चोटियान, कुंतासर गांव शामिल है।
रीड़ी पंचायत समिति के प्रस्तावित सदस्यों के वार्ड
वार्ड 1 में धर्मास, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर बड़ा, हथाना शामिल है।
वार्ड 2 में इंदपालसर गुंसाईसर, अमृतवासी, सुरजनवासी, इंदपालसर हिरावतान, इंदपालसर राइकान शामिल है।
वार्ड 3 में रिड़ी अकेला गांव शामिल किया गया है है।
वार्ड 4 में बाना व खियाणी बास है।
वार्ड 5 में उपनी, दुसारणा पंडरिकजी शामिल है।
वार्ड 6 में कल्याणसर, दुसारणा बड़ा, दुसारणा पिपासरिया शामिल है।
वार्ड 7 में दुलचासर, बासी महियान, गोपालसर शामिल है।
वार्ड 8 सूडसर, देराजसर, टेऊ शामिल है।
वार्ड 9 में साँवतसर, कोटासर शामिल है।
वार्ड 10 में लिखमीसर उतरादा व कल्याणसर नया शामिल है।
वार्ड 11 में राजेडू, लिखमीसर दिखनादा शामिल है।
वार्ड 12 बापेउ, बापेउ पुरोहितान गांव है।
वार्ड 13 में सोनियासर मीठिया, सोनियासर ऊंचाईड़ा, सोनियासर शिवदानसिंह, सोनियासर गोगलियान, सोनियासर गोदारान
शामिल है।
वार्ड 14 में जाखासर भोमसिंहवतान, जाखासर कर्णावतान, राणासर नरुकान, राणासर हंसावतान, केऊ शामिल है।
वार्ड 15 में बरजांगसर, कूनपालसर गांव है।
वार्ड 16 में धनेरू अकेले गांव को रखा गया है।
वार्ड 17 में बाड़ेला, मिंग्सरिया, नोसरिया गांव है।
श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी पंचायत समिति के प्रस्तावित सदस्यों के वार्ड:-





